सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
वसुंधरा को दिल्ली बुलाया गया प्रकाशित: Fri, 28 Aug 2009 at 12:45 IST (Sonika Srivastava) नयी दिल्ली। राजस्थान में वसुंधरा राजे को भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडु से मिलने के लिए 31 अगस्त को राजधानी बुलाया गया है।
राजे के विपक्ष का नेता बने रहने के कारण भाजपा में उठे तूफान को शांत करने के लिए पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने यह बुलावा भेजा है। राजे के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार को नायडु से मिलकर भावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। पार्टी आलाकमान ने नायडु को राजस्थान का संकट हल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए वसुंधरा राजे को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी ने उन्हें विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने को कहा था। राजे ने पार्टी का फैसला मानने से पहले अपनी तीन मांगें रखी थीं। वह चाहती हैं कि राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता उनकी पसंद का हो और उनके दो समर्थकों का निलंबन वापस लिया जाए। राजे की तीसरी मांग है कि उन्हें दिल्ली में कोई ओहदा मिले। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
