सदस्य बनिए


अमेरिकियों की भावना का सम्मान रखेंगे गद्दाफी



प्रकाशित: Fri, 28 Aug 2009 at 12:22 IST (Sonika Srivastava)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि उसे विश्वास है कि लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शरीक होने के दौरान यहां ठहरने के क्रम में अमेरिकियों की भावना का सम्मान करेंगे।
अमेरिका ने कहा कि उसे विश्वास है कि लीबिया के नेता अमेरिकी लोगों विशेषकर न्यूयार्क शहर से सटे न्यू जर्सी के उपनगरीय भाग इंगलवुड के लोगों की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
इस शहर के निवासी और न्यू जर्सी के लोग गद्दाफी के बेडोउइन टेंट के विरोध में हैं । लाकरबी विमान पर हमले के दोषी लीबियाई नागरिक अब्दुल बासित अली मोहम्मद अल मेगराही को नायक के अंदाज में लीबिया में मिले स्वागत के बाद यहां लोग काफी नाराज है।
मेगराही पैन अमेरिका उड़ान 103 पर 1988 में बम हमला करने का दोषी है। इस महीने की शुरूआत में स्काटलैंड की अदालत ने मेगराही को रिहा कर दिया था।

लाकरबी कांड में मारे गये 270 यात्रियों में कई न्यू जर्सी के निवासी थे। शहर के लोग इसी मामले को जोड़कर गद्दाफी का विरोध कर रहे हैं।
समझा जा रहा है कि न्यू जर्सी स्थित संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के राजदूत के निवास परिसर में गद्दाफी ठहरेंगे।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0293200016022 - @