सदस्य बनिए


तकनीकी खराबी के बाद एयर इंडिया का विमान मुंबई लौटा



प्रकाशित: Wed, 26 Aug 2009 at 12:57 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
मुंबई। बेंगलूर जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद इसे वापस मुंबई हवाई अड्डे पर उतार लिया गया । विमान में 86 यात्री सवार थे ।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान आईसी-109 ने सुबह नौ बजकर 37 मिनट पर हवाई अड्डे से उड़ान भरा था और विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद उसे तुरंत वापस मुंबई ले आया गया। उन्होंने बताया कि विमान हवाई अड्डे पर सुबह दस बजकर 11 मिनट पर उतरा तथा इसके सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गयी है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0369510650635 - @