सदस्य बनिए


जसवंत प्रकरण पर मुखर वक्ता सुषमा स्वराज का उत्तर, कुछ नहीं कहना



प्रकाशित: Wed, 26 Aug 2009 at 12:12 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और विदिशा से सांसद सुषमा स्वराज की पहचान भले ही एक मुखर वक्ता की है परंतु मोहम्मद अली जिन्ना पर लिखी जसवंत सिंह की पुस्तक को लेकर उठे सियासी भूचाल पर वह कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि जसवंत सिंह की किताब 'जिन्ना: इंडिया, पार्टिशन, इंडिपेंडेंस' की चर्चा इन दिनों गर्म है। इस बीच मंगलवार रात को भोपाल पहुंची सुषमा से जब संवाददाताओं ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया ।
सुषमा का तमाम सवालों के जवाब में सिर्फ एक ही उत्तर था और वह था, कुछ नहीं कहना है। पत्रकारों ने उनसे कई सवाल किए परंतु जवाब एक का भी नहीं मिला ।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0301539897919 - @