सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
वसुंधरा राजे के त्यागपत्र पर असमंजस बरकरार प्रकाशित: Wed, 26 Aug 2009 at 10:18 IST (Sanjay Srivastava) जयपुर। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा वसुंधरा राजे को नेता प्रतिपक्ष से त्यागपत्र देने के निर्देश के बावजूद भाजपा विधायक दल की कल होने वाली बैठक की अध्यक्षता वंसुधरा राजे करेगी।
भाजपा विघायक दल के सचेतक राजेन्द्र राठौड (भाजपा से निलम्बित) ने आज बातचीत करते हुए कहा भाजपा विधायक दल की बैठक कल होगी। बैठक की अध्यक्षता हमारी नेता, नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे करेगी। जब उनसे पूछा गया कि वसुंधरा नेता प्रतिपक्ष से कब त्यागपत्र देगी। उन्होंने कहा मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन कल वसुंधरा राजे भाजपा विधायक दल की अध्यक्षता करेगी। इस बीच वसुंधरा तीन दिन की दिल्ली यात्रा से जयपुर लौटने के बाद अपने सरकारी आवास पर समर्थक विधायकों से विचार-विमर्श में जुट गई। उनके समर्थक एक विधायक के अनुसार नेता वसुधरा ने विधायकों से 27 अगस्त से शुरू हो रहे विधान सभा के सत्र के बारे में अपनाई जाने वाली रणनीति पर विचार विमर्श किया। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
