सदस्य बनिए


राजनाथ,आडवाणी से मिलीं वसुंधरा राजे



प्रकाशित: Sat, 22 Aug 2009 at 22:55 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
नयी दिल्ली। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष की नेता वसुंधरा राजे ने आज भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस बीच खबरें हैं कि वह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पद छोड़ सकती हैं।
पिछले दस दिन के गतिरोध के बाद वसुंधरा ने आज शाम यहां आडवाणी से घंटे भर तक बातचीत की। समझा जाता है कि उन्होंने विपक्ष की नेता का पद छोड़ने से पहले अपनी मांगों पर चर्चा की होगी।
इसके बाद उन्होंने राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राजनाथ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वसुंधरा अपना पद छोड़ दें।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि वसुंधरा राजे चाहती हैं कि विपक्ष के नेता के तौर पर उनका उत्तराधिकारी उनके खेमे से ही हो। पार्टी की राजस्थान इकाई में दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच विवाद का यह प्रमुख कारण हो सकता है।
राजनाथ सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि विपक्ष की नेता के तौर पर इस्तीफा देने के बाद वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय महासचिव या उपाध्यक्ष का पद दिया जा सकता है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -