सदस्य बनिए


फिरोजाबाद लोस सीट के लिए राज बब्बर कांग्रेस उम्मीदवार



प्रकाशित: Sat, 22 Aug 2009 at 18:38 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
नयी दिल्ली। फिल्म अभिनेता से राजनीतिक बने राज बब्बर फिरोजाबाद लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आस्कर फर्नाडिस ने राज बब्बर की उम्मीदवारी की आज घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज बब्बर की उम्मीदवारी को अपनी मंजूरी दे दी है ।
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के कारण फिरोजाबाद की सीट रिक्त हुई है । अखिलेश यादव पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान फिरोजाबाद के अलावा कनौज सीट से भी चुनाव जीते थे । बाद में उन्होंने फिरोजाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण वहां जल्द ही उप चुनाव होने वाले हैं ।
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में राज बब्बर समाजवादी पार्टी के टिकट पर आगरा सीट से निर्वाचित हुए थे । सपा के शीर्ष नेतृत्व से मतभेदों के कारण उन्होंने सपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा और पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर सिकरी से लड़ा, लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिली ।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0284810066223 - @