सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
राजे समर्थक विधायकों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया प्रकाशित: Wed, 19 Aug 2009 at 15:52 IST (Sanjay Srivastava) जयपुर। भाजपा से निलंबित वसुंधरा राजे के समर्थक दो विधायकों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने अनुशासनहीनता की ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से उन्हें निलंबित किया जाये ।
राजे समर्थक विधायक राजेन्द्र राठौड और ज्ञान देव आहूजा के निलम्बन के साथ ही राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे का त्यागपत्र प्रकरण एक बार फिर गर्मा गया है । इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल देर रात भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगे पार्टी के होडिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया था । राठौड और आहूजा ने उन पर लगाये आरोपों को बेबुनियाद एवं बचकाना बताते हुए कहा कि आरोप पत्र का जवाब वे दे या नहीं दे यह अभी तय नहीं किया है। वसुंधरा राजे और उनके समर्थक करीब बीस विधायकों के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता एकसाथ नागौर जिले के परबतसर कस्बे के लिए जयपुर से रवाना हुए जंहा वह विधायक मान सिंह के पिता के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त करने गये है। राजे की इस यात्रा में ज्ञान देव आहूजा के साथ बीस से अधिक विधायक भी साथ हैं। भाजपा का एक वर्ग इसे शक्ति परीक्षण की नजर से देख रहा है। राठौड और आहूजा ने दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि आरोप पत्र हमें मिल गये है। राठौड ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने निलम्बन के आदेश में मेरे पर बैठक करने के आरोप लगाये है जो पूरी तरह से निराधार है। हमने संसदीय बोर्ड के निर्णय के खिलाफ कोई बैठक नहीं बुलाई है। आरोप पत्र का उत्तर सोचकर दूंगा। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
