सदस्य बनिए


राजे समर्थक एक सुर में बोले, हमारी नेता तो महारानी ही



प्रकाशित: Tue, 18 Aug 2009 at 09:27 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
जयपुर। राजस्थान भाजपा में हलचल जारी। विरोध सुर लगातार करवट बदल रहे हैं। वसुंधरा राजे समर्थक विधायकों ने फिर एक सुर में बोला, आगामी विधानसभा सत्र में राजे ही उनकी नेता रहेंगी। यह सारा मामला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे के त्यागपत्र मुद्दे को लेकर हुआ है।
राजे समर्थक विधायकों ने एक बार फिर मीडिया से बातचीत में उन्हे अपना बताया और कहा कि वसुंधरा राजे ही हमारी नेता रहेंगी । हम उनसे भावनात्मक रूप से जुड़े हुये हैं ।

राजस्थान विधानसभा में भाजपा पार्टी विधायक दल के सचेतक राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में वसुंधरा राजे ही विधानसभा में हमारी नेता रहेंगी । वे आज यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे । जब उनसे पूछा गया कि अगले सत्र में आपका नेता कौन होगा उन्होंने कहा वह आप देख लेना । वसुंधरा हमारी नेता है और नेता रहेगी। राजे समर्थक रोहिताश्व शर्मा ने भी संवादाताओं से अपनौचारिक बातचीत में राजे को ही अपना नेता बताते हुये कहा कि वह आज भी नेता हैं कल भी रहेंगी । उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता का चुनाव विधायक करते हैं । शर्मा ने कहा कि विधायक दल के नेता का चयन भी प्रक्रिया के तहत होता है। हमने वसुंधरा राजे को नेता चुना है। हम सब राजे के साथ हैं आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम पार्टी से जुड़े हुये हैं हम एक परिवार के सदस्य हैं । हमने बड़े नेताओं को अपनी भावना से अवगत करवा दिया है। राजे के सरकारी आवास पर आज दिन भी राजे समर्थक विधायकों को तांता लगा रहा । राजे ने आवास पर कुछ विधायकों से अलग से भी बातचीत की।

पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार आज मिलने वाले अधिकांश विधायकों ने वसुंधरा राजे में विश्वास व्यक्त किया है। अधिकांश विधायकों का मत था कि वसुंधरा का प्रदेश में व्यापक जानाधार है। सहकारिता, पंचायत राज और नगर पालिका चुनाव में इसका फायदा पार्टी को लेना चाहिये। राजे समर्थक विधायक ज्ञान देव आहूजा ने भी विधानसभा के विशेष सत्र के बाद विधायक दल की बैठक होने की बात कही है। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र इस महीने के अंतिम सप्ताह होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह सत्र दो या तीन दिन का हो सकता है ।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0308001041412 - @