सदस्य बनिए


जापान में भूकंप का जबर्दस्त झटका



प्रकाशित: Mon, 17 Aug 2009 at 11:38 IST (Tariq Habib)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
तोक्यो। जापान का दक्षिणी तट आज 6.8 तीव्रता के भूकंप से दहल गया। भूकंप का केंद्र तोक्यो से लगभग 1,600 किमी दूर इशीगाकी द्वीप था। भूकंप लगभग 10 किमी गहराई पर आया।
इशीगाकी के एक पुलिस अधिकारी नाओटो ओहताके ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
उन्होंने कहा ‘‘भूकंप से कुछ भी प्रभावित नहीं हुआ। बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति सुचारू चल रही है।’’
गौरतलब है कि जापान विश्व के भूकंप संवेदी इलाकों में प्रमुख है। जनवरी 1995 में देश में आए भूकंप से 6,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0236999988556 - @