सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
ranvijay singh
Upendra Rai
|
जापान में जबर्दस्त भूकम्प, आंशिक सुनामी प्रकाशित: Tue, 11 Aug 2009 at 12:09 IST (Sanjay Srivastava) तोक्यो। मध्य जापान में आज तड़के 6.6 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया तथा इससे क्षेत्र में सुनामी की आंशिक लहरें देखी गयी ।
मौसम विभाग ने बताया कि तोक्यो के पश्चिम में शिजौक प्रांत के समीप प्रशांत महासागर में भूकंप 20 किलोमीटर गहरा था तथा इसे भारतीय समयानुसार रात एक बजकर 37 मिनट पर महसूस किया गया । पूर्वी शिजौका के इजु में एक अधिकारी ने बताया भूकंप के झटके अनुलंब और क्षितिज दोनों रूप में मसहूस किए गए तथा इससे पहले मैंने ऐसा कभी नहीं महसूस किया था। यह काफी शक्तिशाली था। मौसम विभाग के मुताबिक इससे आंशिक सुनामी देखा गया। शिजौका के ओमएजकी में समुद्र की लहरें करीब 40 सेंटीमीटर उंची उठी । छुबु इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के मुताबिक शिजौका में हामोक परमाणु सयंत्र के दो परमाणु रिएक्टरों ने भूकंप के कारण काम करना बंद कर दिया तथा आपात स्थिति को देखते हुए रिएक्टर संख्या चार और पांच को बंद करना पड़ा। कंपनी के मुताबिक संयंत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है । भूकंप से तोक्यो में इमारतें हिल गयी लेकिन वहां से अभी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। आज तड़के आए इस भूकम्प के चलते प्रभावित क्षेत्रों में बुलेट ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। एताओ तूफान से पहले ही जूझ रहे इस देश में जलजले की वजह से भूस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है। शिजूका के अधिकारी ने कहा कि भूकम्प की वजह से कम से कम 43 लोग घायल हुए हैं। जलजले के कारण एक परमाणु उर्जा संयंत्र बंद हो गया। शिजूका के गवर्नर हीता कवाकात्सू ने जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके के माध्यम से दिये गए सम्बोधन में जनता से परेशान नहीं होने और टेलीविजन कार्यक्रमों के जरिये दी जा रही सही सूचनाएं हासिल करने की गुजारिश की। भारत, म्यामां, इंडोनेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश को जारी की गई सुनामी की चेतावनी को बाद में अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस के पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने वापस ले लिया। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
