सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
ranvijay singh
Upendra Rai
|
तोक्यो व आसपास के इलाकों में भूकम्प प्रकाशित: Sun, 09 Aug 2009 at 22:30 IST (Avdhesh Kumar) तोक्यो। जापान की राजधानी तोक्यो तथा उसके आसपास के इलाकों में भूकम्प के तेज झटके महसूस किये गये लेकिन तत्काल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है ।
मौसम विभाग ने बताया कि भूकम्प आज भारतीय समयानुसार शाम चार बजकर बीस मिनट पर आया जिससे मकानों की दीवारें और फर्नीचर कांप उठे । रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.9 मापा गया । अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार तीव्रता 7.1 है और उसका केन्द्र तोक्यो से 320 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में इजू द्वीपसमूह में था। उसका असर तोक्यो इबाराकी सेतामा चिबा तथा आसपास के अन्य हिस्सों में देखा गया । एजेंसी के अनुसार सुनामी का कोई खतरा नहीं है । - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













