सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
भारत दौरे पर जायेंगे आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री प्रकाशित: Fri, 07 Aug 2009 at 22:04 IST (Avdhesh Kumar) केर्न्स। आस्ट्रेलिया में हाल ही में भारतीय छात्रों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रड सहित देश के तीन सर्वोच्च नेताओं के भारत यात्रा की योजना है ।
विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा ‘‘आस्ट्रेलिया के तीन बड़े नेताओं की भारत यात्रा पर जाने की योजना है । इनमें प्रधानमंत्री केविन रड, उप प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड और विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ शामिल हैं ।’’ आस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री केविन रड ने इस बीच अपनी भारत यात्रा के प्रति उत्सुकता दिखाई। रड के हवाले से कहा है, ‘‘इस साल के अंत तक हमारी योजना भारत जाने की है । मैं आपको कोई निश्चित तारीख नहीं बता सकता हूं ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया के लिए यह एक महत्वपूर्ण संबंध है और दुनिया भर के तमाम देशों की तरह हमारे संबंधों में कभी कभार कुछ मुश्किलें आती हैं लेकिन हम इनका हल निकाल सकते हैं ।’’ भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए रड सरकार ने नये ‘आस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टिट्यूट’ के लिए 80 लाख अमेरिकी डालर दिया है । इसकी स्थापना मेलबोर्न विश्वविद्यालय में की जाएगी । आस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री सह शिक्षा मंत्री जुलिया गिलार्ड ने कहा कि उनकी सरकार का ‘‘लक्ष्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है।’’ - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
