सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
जरदारी ने मनाया 54वां जन्मदिवस प्रकाशित: Sun, 26 Jul 2009 at 22:09 IST (Ramesh Chandra) इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के 54वें जन्मदिवस पर उनके समर्थकों और सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी :पीपीपी: के कार्यकर्ताओं ने उनकी दिवंगत पत्नी बेनजीर भुट्टो और पाकिस्तान के कल्याण के लिए विशेष नमाज अदा की।
पीपीपी के सेंट्रल सेकेट्रेरिएट और अन्य कार्यालयों में जरदारी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कराची में पीपीपी के कार्यालय बिलावल हाउस में कुर्बानी दी गयी। दिसंबर 2007 में एक विस्फोट में मारी गयी उनकी पत्नी बेनजीर भुट्टो के लिए कुछ स्थानों पर विशेष नमाज अदा की गयी। पीपीपी के सह अध्यक्ष जरदारी ने पहले यह निर्देश दिया था कि उनके जन्मदिवस के मौके पर कोई उत्सव या केक काटने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाए। जरदारी के पवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा कि जरदारी ने निर्देश दिया था कि उत्सव मनाने के बजाय देश, पीपीपी और बेनजीर भुट्टो के नाम पर नमाज अदा की जाए। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
