सदस्य बनिए


प्रो.सब्बरवाल हत्याकांड के सभी आरोपी बरी



प्रकाशित: Mon, 13 Jul 2009 at 19:30 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
नागपुर। मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रोफेसर सब्बरवाल हत्याकांड के लगभग तीन साल बाद यहां की एक अदालत ने मामले के सभी छह आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया ।
मामले में अभियुक्त बनाये गए भाजपा की छात्र इकाई-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छह कार्यकर्ताओं पर आरोप था कि उन्होंने तीन साल पहले सब्बरवाल की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी ।
आरोपियों में विमल तोमर, पंकज मिश्र, विमल रजोरिया, शशि रंजन अकेला, हेमंत दुबे और सुधीर यादव शामिल हैं । सभी आरोपी एबीवीपी के सदस्य थे।
उन पर आरोप हत्या तथा तथा गैरकानूनी रूप से एकत्र होकर से उपद्रव करने का आरोप था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन दल्वी ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रहे हैं ।
उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई भाजपा शासित मध्य प्रदेश से बाहर कराने का आदेश दिया था । इसके बाद मामले की सुनवाई यहां हुई थी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0292649269104 - @