सदस्य बनिए


जापान में अगले माह होंगे आम चुनाव



प्रकाशित: Mon, 13 Jul 2009 at 19:19 IST (Tariq Habib)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
तोक्यो। जापान के संघषर्रत प्रधानमंत्री तारो आसो ने तोक्यो के स्थानीय चुनावों में हार के बाद संसद को भंग करके देश में अगले महीने चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
विपक्षी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने के साथ कहा जा रहा था कि देश में पिछले 50 सालों से चले आ रहे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी शासन खत्म होने के बाद दूसरी पार्टी का शासन आने वाला है।
पार्टी के एक प्रवक्ता के अनुसार प्रधानमंत्री तारो आसो ने अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से कहा कि वे संसद के निचले सदन को अगले सप्ताह भंग कर देंगे, जिसके बाद 30 अगस्त को देश में चुनाव कराए जाएंगे।
प्रवक्ता तोशियाकी ओईकावा ने कहा कि विपक्ष की डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान ने आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर प्रधानमंत्री की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.030033826828 - @