सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
sanjeev trivedi
pratibha rai
|
शहीदों को मुख्यमंत्री व राज्यपाल की सलामी प्रकाशित: Mon, 13 Jul 2009 at 14:08 IST (Sonika Srivastava) रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्यपाल नक्सली हमले में शहीद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे समेत 31पुलिसकर्मी को सलामी दी गयी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों द्वारा पुलिस दल पर घात लगाकर किए गए हमले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे समेत 31पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। पुलिस का यह जत्था सुबह हुई एक अन्य नक्सली वारदात का जायजा लेने जा रहा था। नक्सलियों ने सुनियोजित ढंग से पहले पुलिस शिविर पर हमला कर दो पुलिसकर्मियों को मार डाला और मदद को आई दूसरी टीम पर हमला कर दिया। हमले में 12 जवान घायल हुए है। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नक्सली हमले में मारे जाने की पुष्टि की थी और बताया था कि उनके शव को मानपुर थाना लाया जा रहा है। राज्य के नक्सल मामलों के पुलिस उप महानिरीक्षक पवन देव ने रविवार को बताया था कि रायपुर से लगभग 75 किलोमीटर दूर राजनांदगांव जिले के मानपुर थानांतर्गत मदनवाड़ा गांव में पुलिस शिविर के करीब नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर रविवार की सुबह घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल के दो जवान शहीद हो गए थे। देव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे अतिरिक्त बल लेकर मौके के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस अधीक्षक का काफिला जब मदनवाड़ा गांव की तरफ आगे बढ़ा तब खोड़ेगांव और कोरकोटी गांव के मध्य नक्सलियों ने पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में पुलिस अधीक्षक चौबे समेत कम से कम 25 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














