सदस्य बनिए


रेल मंत्री ममता के खिलाफ बिहार में छात्र आंदोलन



प्रकाशित: Mon, 13 Jul 2009 at 13:45 IST (Sonika Srivastava)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
पटना। रेलवे में क्षेत्रीय आरक्षण को लेकर रेल मंत्री ममता बनर्जी के बयान के खिलाफ बिहार में आंदोलन शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री ममता बनर्जी के क्षेत्रीय आरक्षण बयान पर बिहारी छात्रों में रोष है। बाढ़ स्टेशन पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया और छात्र खासकर बंगाल जाने वाली ट्रेनों को निशाना बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक छात्र हावड़ा जाने वाली ट्रेन पूर्वा एक्सप्रेस को भी निशाना बनाना चाह रहे थे लेकिन रेल प्रशासन ने पूर्वा को बख़्तियारपुर ही में रोक रखा है।
इस रूट पर अप और डाउन दोनों रूटों की ट्रेनों का आवाजाही ठप्प है। बाढ़ स्टेशन को फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्टेशन के बाहर भारी तादाद में छात्र जमा हो रहे हैं और रूक-रूक कर पत्थरबाज़ी कर रहे हैं। बाढ़ स्टेशन पर फायरिंग भी हुई है मगर ये पता नहीं चल पाया कि ये फ़ायरिंग पुलिस ने की या छात्रों ने। हंगामे की वजह से तमाम ट्रेनों का परिचालन रुक गया है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0292811393738 - @