सदस्य बनिए


मनमोहन गुट निरपेक्ष सम्मेलन में गिलानी से मिलेंगे



प्रकाशित: Sun, 12 Jul 2009 at 21:23 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कल फ्रांस और मिस्र की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं जहां वह अपने पाकिस्तानी समकक्ष यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात करेंगे।
उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान मुंबई आतंकी हमले के दोषियों को दंडित करने और सीमा पार से आतंकवाद रोकने के संबंध में प्रतिबद्धता जताएगा।
गुट निरपेक्ष देशों के सम्मेलन की बैठक के दौरान मिस्र के शर्म अल शेख में अपनी मुलाकात के पूर्व मनमोहन ने स्पष्ट किया है कि अगर भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादी तत्वों के खिलाफ पाकिस्तान विश्वसनीय कार्रवाई करता है तो नयी दिल्ली सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
गिलानी के साथ बैठक का इंतजार कर रहे मनमोहन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुंबई आतंकी हमलों के दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपनी धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं करने देने के संबंध में पाकिस्तानी नेता नयी प्रतिबद्धता जताएंगे।
दोनों नेताओं की बैठक 16 जुलाई को होने की संभावना है। इसके एक महीने पहले भारतीय नेता ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से रूस के येकातेरनिबर्ग में मुलाकात की थी। बैठक के दौरान मनमोहन ने मीडिया के सामने जरदारी से साफ कहा था कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाए। अपनी पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण में मनमोहन पेरिस जाएंगे जहां वह फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय नेता होंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा कि इस यात्रा से भारत और फ्रांस के बीच ‘रणनीतिक साझेदारी' में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। मनमोहन और गिलानी की बैठक विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सलमान बशीर के बीच हुई बातचीत के बाद होगी। दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक में पाकिस्तान द्वारा मुम्बई हमलों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने यहां फलफूल रहे आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त करने के लिये उठाए गए कदमों के बारे में विचार-विमर्श किया गया था। मनमोहन और गिलानी मेनन तथा बशीर के बीच हुई बातचीत के आधार पर हालात का जायजा लेंगे।
मनमोहन पेरिस में राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी से भी मिलेंगे और द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा आर्थिक मंदी पर भी विचार विमर्श करंेगे। मनमोहन पेरिस से मिस्र के शर्म अल शेख जाएंगे जहां वह 15वें गुटनिरपेक्ष सम्मेलन में भाग लेंगे।
भारत का मानना है कि यह सम्मेलन अहम समय पर हो रहा है जब विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में है। बैठक में 118 विकासशील देश आर्थिक संकट सहित विभिन्न चुनौतियों पर विचार विमर्श करेंगे। भारत ने जोर देते हुए कहा है कि आर्थिक संकट की शुरूआत विकासशील देशों में नहीं हुयी है लेकिन इस समस्या से वे भी प्रभावित हो रहे हैं।
गुट निरपेक्ष सम्मेलन में मनमोहन के साथ विदेश मंत्री एस एम कृष्णा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन और विदेश सचिव शिवशंकर मेनन भी होंगे।
गुट निरपेक्ष बैठक के एजेंडा में आतंकवाद भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
पहली बार मुख्य गुट निरपेक्ष सम्मेलन के साथ आपदा प्रबंधन में महिलाएं की थीम पर गुट निरपेक्ष प्रथम महिलाओं की बैठक होगी। प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर बैठक को संबोधित करेंगी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -