सदस्य बनिए


इंजीनियर हत्याकांड में सह अभियुक्त को जमानत



प्रकाशित: Wed, 08 Jul 2009 at 22:36 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के औरैया में लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता की हत्या मामले की सह अभियुक्त विभा तिवारी को आज जमानत दे दी।
न्यायमूर्ति एस के त्रिपाठी ने विभा की याचिका के आधार पर जमानत के आदेश दिये। विभा इस मामले के मुख्य अभियुक्त औरैया से बसपा के विधायक शेखर तिवारी की पत्नी भी हैं।
डिबियापुर नगर पंचायत की अध्यक्ष विभा तिवारी पर इस मामले के सुबूत नष्ट करने का आरोप है।
गुप्ता की दिसंबर में शेखर तिवारी के नेतृत्व में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0295250415802 - @