सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
ranvijay singh
Upendra Rai
|
रेलवे 18 हजार माल डिब्बे खरीदेगा प्रकाशित: Fri, 03 Jul 2009 at 19:27 IST (Ramesh Chandra) नयी दिल्ली। रेलवे ने 18 हजार माल डिब्बों की खरीद की योजना बनायी है ।
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आज लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘ 2009-10 के दौरान रेलवे ने चल स्टाक कार्यक्रम के तहत 2008-09 के 11 हजार माल डिब्बों की तुलना में 18 हजार माल डिब्बों की खरीद करने की योजना बनायी है । '' उन्होंने कहा कि रेलों पर माल डिब्बों की मांग बढ़ती जा रही है । हमारा बर्न स्टैंडर्ड और ब्रेथवेट से माल डिब्बा इकाइयों को टेकओवर करने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव है । ममता ने कहा कि बकाया देयताओं को समाप्त करने के लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ बातचीत पहले ही शुरू कर दी गयी है । इन सभी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा । - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













