सदस्य बनिए


बाबरी मस्जिद विध्वंस लोगों की नाराजगी का परिणाम: संघ



प्रकाशित: Tue, 30 Jun 2009 at 19:09 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
नयी दिल्ली। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आज कहा कि छह दिसंबर 1992 की घटना लोगों की नाराजगी का परिणाम थी और इस मामले में किसी नेता को जिम्मेदार ठहराना राजनीतिक कुर्त्क होगा।
आरएसएस नेता राम माधव ने कहा इस मामले में किसी नेता को जिम्मेदार ठहराना राजनीतिक कुतर्क और राजनीतिक साजिश होगा। उन्होंने कहा मैं केवल यह कहा सकता हूं कि दिसंबर 1992 में अयोध्या में जो घटना सामने आई वह दिल्ली में स्थित सरकार के अस्थिर रूख के कारण उपजे लोगों के गुस्से का परिणाम थी। उनकी यह बड़ी भूल छह दिसंबर की घटना के रूप में सामने आई। माधव ने कहा कि आरएसएस लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को देखना चाहेगी और संसद का सत्र चल रहा होगा तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि रिपोर्ट को सदन में रखा जाए।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0294721126556 - @