सदस्य बनिए


रेफरल प्रणाली लागू करना खेल भावना के विपरीत : कांट्रैक्टर



प्रकाशित: Fri, 26 Jun 2009 at 21:11 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अंपायर निर्णय रैफरल प्रणाली को अक्तूबर से टेस्ट मैचों में लागू करने के फैसले की कई पूर्व क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की है।
पूर्व टेस्ट कप्तान नारी कांट्रैक्टर ने कहा कि आईसीसी बोर्ड ने कल लंदन में जो फैसला किया वह उसके पक्ष में नहीं है क्योंकि यह खेल भावना के विपरीत है।
कांट्रैक्टर ने कहा क्रिकेट के नियमों में खेल भावना पर विशेष जोर दिया जाता है। मुझे लगता है कि यह (रेफरल प्रणाली लागू करना) खेल भावना के विपरीत जाएगा क्योंकि क्रिकेटर अंपायरों के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बजाया हाक आई और हाट स्पाट का उपयोग करना चाहिए और इसका फैसला अंपायरों पर छोड़ देना चाहिए कि वह इसे तीसरे अंपायर के लिये रेफर करें या नहीं।
एक अन्य पूर्व कप्तान चंदू बोर्डे भी इस प्रणाली के पक्ष में नहीं है और उनका मानना है कि इससे अंपायरों को मदद मिलने के बजाय उन पर दबाव पड़ेगा। बोर्डे ने कहा मेरी इसको लेकर मिश्रित भावनाएं हैं। मुझे लगता है कि अंपायरों पर पहले ही अधिक बोझ है और इससे उन पर बहुत दबाब बढ़ जाएगा। ऐसे में वे अधिक गलतियां कर सकते हैं।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0299339294434 - @