सदस्य बनिए


सोनिया गांधी ने हबीब तनवीर के निधन पर शोक जताया     



प्रकाशित: Mon, 08 Jun 2009 at 17:48 IST ( )

 
मतदान करें
महिला आरक्षण बिधेयक पर ‘यादव तिकड़ी’ का विरोध सही है?
हां
नहीं
पता नहीं
नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जाने-माने रंगकर्मी हबीब तनवीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। तनवीर का सोमवार की सुबह भोपाल में निधन हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को एक बयान जारी कर तनवीर के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की और रंगकर्म के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की।

भोपाल स्थित नेशनल अस्पताल में सोमवार की सुबह 6.30 बजे तनवीर का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। तबियत बिगड़ने के बाद 20 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार तनवीर का गुर्दा खराब हो गया था और उनकी स्थिति बेहद खराब थी। तनवीर के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें मंगलवार को दफनाया जाएगा।

तनवीर ने बेहतरीन नाटक लिखे, जिनमें 'आगरा बाजार' (1975) और 'चरनदास चोर' (1975) प्रमुख है। उन्होंने वर्ष 1959 में भोपाल में 'नया थियेटर' की शुरुआत की थी।

'चरनदास चोर' के लिए उन्हें वर्ष 1982 'एडिनबर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टीवल' में सम्मानित किया गया था।

तनवीर को पद्म भूषण, पद्म श्री और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कार मिले थे। उन्हें राज्यसभा (1972-1978) के लिए भी नामित किया गया था।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -