सदस्य बनिए


हबीब तनवीर के निधन पर शीला दीक्षित ने शोक जताया     



प्रकाशित: Mon, 08 Jun 2009 at 15:21 IST ( )

 
मतदान करें
क्या रुचिका कांड के दोषी राठौड़ पर हमला जायज है?
हां
नहीं
पता नहीं
नई दिल्ली| दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को मशहूर रंगकर्मी हबीब तनवीर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने तनवीर को हिंदी का सबसे लोकप्रिय रंगकर्मी करार दिया।दीक्षित ने तनवीर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वह इन दिनों नैनीताल में हैं। तनवीर के निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने तनवीर की बेटी से बात की। उन्होंने कहा कि तनवीर के निधन से देश ने एक महान इंसान को खो दिया।

लंबे समय से बीमार चल रहे तनवीर ने सोमवार सुबह 6.30 बजे भोपाल स्थित नेशनल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

तनवीर ने लाजवाब नाटक लिखे, जिनमें 'आगरा बाजार' (1975) और 'चरणदास चोर' (1975) प्रमुख है। उन्होंने वर्ष 1959 में भोपाल में 'नया थियेटर' की शुरुआत की थी।

'चरणदास चोर' के लिए उन्हें वर्ष 1982 'एडिनबर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टिवल' में सम्मानित किया गया था।

तनवीर को पद्म भूषण, पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें राज्यसभा की सदस्यता (1972-1978) के लिए भी नामित किया गया था।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

Execution time : 0.0307290554047 - @