सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
करीना के स्पेशल अपीयरेंर्स ने बिखेरा जादू प्रकाशित: Thu, 28 May 2009 at 19:22 IST (Sunil Sharma) नयी दिल्ली। कैमरों की फ्लशलाइट के बीच अभिनेत्री करीना कपूर छोटे छोटे बच्चों के साथ मंच पर आई और करीब दस मिनट के अपने स्पेशल अपीयरेंस में बिना एक भी डायलाग बोले अपने ग्लैमर का जादू बिखेरकर चली गई।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और एलजी के बीच यहां एक करार के दौरान ट्वेंटी20 विश्व कप में भारतीय टीम की हौसलाअफजाई के लिये इंग्लैंड जाने वाले 15 बच्चों को लेकर करीना शफ्फाक कमीज और नीली जींस में जब मंच पर उतरी तो किसी परी से कम नहीं लग रही थी। फोटोग्राफरों में उनकी हर अदा को कैमरे में कैद करने के लिये होड़ मच गई जबकि मीडियाकर्मियों में उनसे सवाल पूछने के लिये बेकरारी साफ नजर आ रही थी। रिफ्यूर्जीं जब वी मेट चमेर्लीं और देव जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी इस कपूर बाला ने हालांकि सभी को निराश किया और बिना एक भी शब्द बोले मंच से निकल गई। इस बीच उसने वहां मौजूद बच्चों को अपने आटोग्राफ वाले बल्ले जरूर भेंट किये। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
