सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
आइफा में थिरकेगें करीना,शाहिद और प्रियंका प्रकाशित: Sun, 24 May 2009 at 19:01 IST (Tariq Habib) मुम्बई। मकाउ में इस वर्ष आयोजित होने वाले आइफा पुरस्कार समारोह में शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर जैसे कलाकार अपना जलवा बिखेऱेंगे।
आइफा पुरस्कार समारोह के 10वें वर्ष में आयोजित होने वाले समारोह में बच्चन परिवार श्रृतिक रौशन, कंगना रानाउत, सैफ अली खान और नील नीतीन मुकेश समेत अन्य बालीवुड कलाकार हिस्सा लेंगे। आइफा पुरस्कार में अभिनेत्री सोनम कपूर पहली बार कार्यक्रम पेश करेंगी। जबकि प्रियंका और शाहिद 13 जून को सामरोह के दौरान फिल्म कमीने के शीर्षक गीत पर थिरकते नजर आयेंगे। करीना कपूर तुर्की अरबी रंगत वाला मनमोहक कार्यक्रम पेश करेंगी। करीना इस कार्यक्रम में सिल्क के बने सुनहरे परिधान में राजकुमारी के रूप में दिखेंगी। इस परिधान की रूप सज्जा मनीष मल्होत्रा ने की है जबकि नृत्य निर्देशन शामक डावर करेंगे। करीना ने कहा कि इस नृत्य के लिए उन्होंने बेली डांस का क्लास लिया है। उन्होंने कहा इस प्रदर्शन को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि इस वर्ष यह पहला पुरस्कार समारोह होना जिसमें में कार्यक्रम पेश कर रही हूं। कार्यक्रम के आयोजक विचक्राफ्ट के निदेशक सुभाष जोसेफ ने कहा कि लारा दत्ता, रितेश देशमुख और बोमन ईरानी इस आयोजन को पेश करेंगे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
