सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
सेना ने दो फलस्तीन नागरिकों की हत्या की प्रकाशित: Fri, 22 May 2009 at 15:12 IST (Sonika Srivastava) येरूशलम। फलस्तीन के दो नागरिकों की गाजा पट्टी के पास आज इजराइल की सेना ने हत्या कर दी। सेना का कहना है कि दोनों हमला करने के उद्देश्य से इलाके में आए थे।
सेना के एक वक्तव्य के मुताबिक आज सुबह गाजा पट्टी की सुरक्षा बाड़ को पार करके विस्फोटक से हमला करने की कोशिश करते हुए दो सशस्त्र बंदूकधारियों को सेना ने पकड़ा। इसके बाद सेना ने बाड़ को पार करके बंदूकधारियों पर गोलीबारी की। बदले में उन्होंने भी गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सेना की गोलीबारी से दोनों की मौत हो गई। दोनों के शरीर पर विस्फोटक बंधे थे और उनके पास दो एके 47 राइफल्स और हैंडग्रेनेड मिले। इसके पहले इजराइल हमास के खिलाफ अपना 22 दिन का सैन्य अभियान 18 जनवरी को खत्म कर चुका है लेकिन फलस्तीन की ओर से छुटपुट हमले लगतार जारी हैं। इजराइल की सेना ने कहा कि अभियान के खत्म होने के बाद भी आतंकी इजराइल को लक्ष्य कर अब तक 200 से ज्यादा राकेट और मोर्टार हमले कर चुका है। वहीं फलस्तीन के आंकड़े बताते हैं कि सैन्य अभियान के दौरान उसके। 400 से ज्यादा नागरिक मारे गए जबकि इसाइल के सिर्फ 131 नागरिक मारे गए हैं। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
