सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
वायुसेना में छिपी अमेरिकी ताकत प्रकाशित: Fri, 18 Sep 2009 at 17:19 IST (Ramesh Chandra) स्थापना दिवस 18 सितम्बर पर विशेष किसी भी देश के सुरक्षा बलों की ताकत उसकी वायु सेना में छुपी हुई है और शायद इससे अमेरिका के नीति निर्माता बखूबी वाकिफ थे और इसीलिये उन्होंने अपनी वायुसेना को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। द्वितीय विश्वयुद्ध हो या कोई अन्य युद्ध अमेरिकी वायु सेना ने युद्ध का रुख मोड़ने में हमेशा निर्णायक भूमिका निभाई। अलकायदा और तालिबान जैसे संगठन अमेरिका की जमीनी सेना से उतने नहीं घबराते जितना कि वे अमेरिकी वायु सेना के ड्रोन विमानों से घबराते हैं। दुनिया का हर देश मानता है कि अमेरिका को विश्व शक्ति बनाने में उसकी वायु सेना का अहम योगदान रहा है। उसके लड़ाकू और बमवषर्क विमान दुनिया में कहीं भी हमला करने में सक्षम हैं। भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर ललित कुमार का मानना है कि किसी भी देश को सैनिक ताकत का दर्जा दिलाने में उसकी वायु सेना का विशेष योगदान होता है क्योंकि यही ऐसा बल है जो हमले कर थल सेना के आगे बढ़ने के लिए रास्ता साफ करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अमेरिकी वायु सेना का जवाब नहीं। वह दुनिया के किसी भी कोने में आसानी से मार कर सकती है। अमेरिका की वायु सेना पहले सेना की एक हवाई परिवहन इकाई के रूप में काम करती थी और वायु सेना के रूप में इसका अलग से अस्तित्व नहीं था। 18 सितंबर 1947 को इसे स्वतंत्र अस्तित्व मिला और आज सेना के तीनों अंगों में इसकी अहमियत सबसे ज्यादा मानी जाने लगी है। जुलाई 1947 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने यह जानने के लिए ‘एयर पॉलिसी कमीशन’ स्थापित किया कि सेना की हवाई परिवहन इकाई किस तरह अपना काम कर रही है। इस आयोग को ‘फिनलेटर कमीशन’ के नाम से भी जाना गया जिसने सेना की हवाई परिवहन इकाई को अलग बल के रूप में स्थापित करने की सिफारिश की। इस तरह 18 सितंबर 1947 को अमेरिकी वायु सेना को स्वतंत्र अस्तित्व मिला। अमेरिका की एयर मोबिलिटी कमांड (एएमसी) के कमांडर जनरल अर्थर जे. लिचे ने अमेरिकी वायु सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा है कि यह 62 साल की सफलता को पहचानने का अवसर है। लिचे ने कहा कि अमेरिकी वायु सेना का बेहतरीन इतिहास रहा है जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा और विश्वभर में जरूरत के समय राहत पहुंचाने के काम में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उन्होंने कहा कि वायु सेना के जन्मदिवस के अवसर का इस्तेमाल इसके श्रेष्ठ योगदान को याद करने के लिए किया जाना चाहिए और इस अवसर पर उन वायु सैनिकों के बलिदान को भी याद किया जाना चाहिए जिन्होंने अमेरिका की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
|













